पत्रकार दीपू वर्मा जिलाध्यक्ष व एनआईटी जिला ब्यूरो चीफ यूसुफ खान भारतीय पत्रकार संघ के महामंत्री नियुक्त | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पत्रकार दीपू वर्मा जिलाध्यक्ष व एनआईटी जिला ब्यूरो चीफ यूसुफ खान भारतीय पत्रकार संघ के महामंत्री नियुक्त | New India Times

भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के निर्देश पर धौलपुर के युवा पत्रकार दीपू वर्मा को भारतीय पत्रकार संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं एनआईटी के जिला ब्यूरो चीफ यूसुफ खान को जिला महामंत्री बनाया गया है।

पत्रकार दीपू वर्मा जिलाध्यक्ष व एनआईटी जिला ब्यूरो चीफ यूसुफ खान भारतीय पत्रकार संघ के महामंत्री नियुक्त | New India Times

राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के निर्देश तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विनोद सोलंकी तथा राजस्थान प्रदेश संयोजक कन्हैयालाल की सहमति से दीपू वर्मा को भारतीय पत्रकार संघ धौलपुर का अध्यक्ष नियुक्त करने पर युवा प़त्रकारों ने खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही जोगेन्द्र सागर को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश वर्मा को तहसील अध्यक्ष, युसूफ खान को महामंत्री, हेमंत सिकरवार को जिला सचिव, शकील खान को मंत्री व श्रीकांत त्यागी को सैंपउ तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी पत्रकारों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version