यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर (ग्रामीण) सैंपऊ श्री विजयकुमार सिंह आरपीएस के निकट सुपरीवीजन मे वांछित अपराधियों की धरपकड एवं अवैध हथियारो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 19.02.2020 को बालकृष्ण उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना कंचनपुर के नेतृत्व में थाना कंचनपुर पुलिस ने
मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये मुल्जिम रिषिकेश पुत्र श्री रामभरोसी जाति जाटव निवासी बाई का बाग हाल अर्रुआ नाले के पास थाना कंचनपुर को अर्रुआ चौराहे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ जिससे उक्त मुल्जिम रिषिकेश के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान व अवैध हथियार के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
