जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT;
हरदा जिला के सिराली ग्राम में जिला बैंक के गेट पर किसानों की लाइन लगी हुई थी और 1 बजेकतक बैंक में ताला लटक रहा था।जिसे देख किसान परेशान हो रहे थे। जब शाखा प्रबंधक जी एस सोलंकी से इस विषय पर चर्चा की गई तो शाखा प्रबंधक द्वारा बताया गया कि बैंक की हमारे पास दो चाबी है एक बैंक के अंदर रह गई दूसरी बैंक कर्मचारी ले गया जिसका कोई पता नहीं है।जबकि किसानों का कहना है बैंक द्वारा किसानों को गुमराह किया जा रहा है।
3 अप्रैल के RTGS का पेमेंट अभी तक शाखा प्रबंधक जी एस सोलंकी द्वारा किसानों को नहीं किया गया है और आज ताला बंद कर किसान बंधुओं को गुमराह किया जा रहा है। आरटिजीएस फार्म भी बैंक शाखा द्वारा नहीं दिये जा रहे हैं, किसानों को बहार से फार्म लाना पड़ता है। आक्रोशित सैकड़ों किसानों ने बैंक के गेट पर खड़े होकर बैंक का ताला बंद होने का विरोध किया एवं जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक सोलंकी भी वहां मौजूद नही थे। बैंक के विरोध में किसान सत्यनारायण धनकार, गौरीशंकर जिनवान्या, शंकर लाल सोमगांव, सुरेश रहटाकंला, गया प्रसाद आमासेल, बर्दी प्रसाद सिराली, अमर दास दिवगांव, नर्मदा प्रसाद जाताखेड़ी, प्रेमनारयण मौजूद रहे। इन सभी किसानों ने अपनी-अपनी बैंक से होने वाली समस्या बताई। इनका कहना है कि बैंक शाखा प्रबंधक जी एस सोलंकीकह रहे हैं मैं अभी बहार आकर बताऊंगा।
