फार्मेसी के छात्र की हत्या से फैली सनसनी | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

फार्मेसी के छात्र की हत्या से फैली सनसनी | New India Times

बहराइच में फार्मेसी के एक छात्र की लाश संदिग्ध अवस्था में बरामद हुई है जिसके शरीर पर जख्म के निशान हैं। लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बहराइच शहर के छावनी इलाके में शुभम इलेक्ट्रिक के मालिक संतोष कुमार का लड़का विगत सुबह 11:00 बजे अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकला था जो फार्मेसी का छात्र था और देर रात तक वापस नहीं आया। लड़के के पिता संतोष कुमार के जानकारी करने पर फोन पर यह जानकारी मिली कि वह किसी एक अन्य व्यक्ति के साथ में है और हुजूरपुर जा रहा है उसके बाद रात 2:00 बजे से लड़के सानू का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा और फिर सुबह फोन आया कि आकर लाश की शिनाख्त कर लीजिए शायद यह आपका बेटा हो सकता है फिर परिजन उस स्थान पर पहुंचे जहां पर लड़के शिवा की लाश थी जिसकी गर्दन और शरीर पर चोट के निशान थे जिससे यह सब पता चलता है कि लड़के का कत्ल किया गया है। परिजनों ने बताया कि कल रात उनके लड़के शिवा के साथ उत्कर्ष तिवारी नाम का व्यक्ति था और उनको शक ही नहीं पूरा यकीन है की उनके लड़के की मौत के पीछे उत्कर्ष तिवारी का ही हाथ है। लेकिन देखने वाली बात यह होगी की पुलिस क्या खुलासा करती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version