सुख साध्य होम्योपैथिक द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

सुख साध्य होम्योपैथिक द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन | New India Times

रविवार 9 फरवरी 2020 को सुख साध्य होम्योपैथिक द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया और निःशुल्क दवा भी दी गई। शिविर के आयोजक डॉक्टर राजवंत सिंह रहे। चिकित्सा शिविर का आयोजन पूर्वी नाका शहजादपुर के पाल कांप्लेक्स सुख साध्य होम्योपैथी पर हुआ। इस अवसर पर रोगियों को विभिन्न बीमारियों से बचने के उपाय, स्वस्थ रहने के तरीके और होम्योपैथीक उपचार की श्रेष्ठता और सफलता के बारे में भी बताया गया। शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा शुगर, थायराइड पथरी, महिला रोग, अनुवांशिक रोग, मानसिक रोग, गुप्त रोग, निरोधक आदि पुराने रोगों का निःशुल्क जांच कर रोगियों को दवा उपलब्ध करायी गयी। प्रातः 10 बजे से कार्यक्रम शाम दो बजे तक लगातार चलता रहा। शिविर में मुख्य रूप से प्रो डॉ कुलदीप दीक्षित आजमगढ़ मुस्ताक अहमद आजमगढ़, डॉ प्रसनजीत राय, सौरभ सिंह गोरखपुर, टीम जूनियर डॉक्टर पीयूष चंद्र, शैलेश’ राजेश, शैलेश अमित, नितिन श्रीवास्तव आदि चिकित्सकों ने सैकड़ों मरीजों की चिकित्सीय जांचकर कर दवा वितरित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version