संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक शहर मध्य निवेदिता गुप्ता, नगर पुलिस अधीक्षक महाराज पुरा रवि भदौरिया के निर्देशन व पुलिस थाना हजीरा टीआई आलोक परिहार के नेतृत्व में पुलिस थाना हजीरा की टीम ने 7 वर्ष पुराने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के प्रकरण में गिरफ्तारी वारन्टी को दबोच लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नारायण दास कोली पुत्र अमन कोली उम्र 60 वर्ष निवासी आंनद नगर हजीरा को उसके घर से गिरफ्तार किया । न्यायालय श्रीमान राधा कृष्ण यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी महोदय ग्वालियर के प्रकरण क्रमांक 9625 /13 अपराध क्रमांक 366/13 धारा 498(A)IPC में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।फरियादिया वर्षा कोली ने दिनांक 22/9/13 को अपने पति जीतू उर्फ जितेंद्र कोली व ससुर नारायण दास के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने की रिपोर्ट की थी।वारन्टी के पुत्र जीतू कोली का भी गिरफतारी वारंट कोर्ट ने जारी किया है जिसकी तलाश जारी है। वारन्टी को गिरफ्तार करने में एएसआई रविंन्द्र सिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्रसिंह चौहान, आरक्षक जनकसिंह व राहुल राजावत की मुख्य भूमिका रही।
