अंबेडकर जयंती पथराव मामला:  परभणी में रैली पर पथराव करने वालों पर कडी कार्रवाई की मांग को लेकर बीएसपी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दी तीव्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; अंबेडकर जयंती पथराव मामला:  परभणी में रैली पर पथराव करने वालों पर कडी कार्रवाई की मांग को लेकर बीएसपी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दी तीव्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी | New India Times​परभणी जिले के पुर्ण तहसील में 14 अप्रैल की शाम 7 बजे के दौरान डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में निकाली गई रैली पर पथराव किया गया था। इस पथराव में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।अंबेडकर जयंती पथराव मामला:  परभणी में रैली पर पथराव करने वालों पर कडी कार्रवाई की मांग को लेकर बीएसपी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दी तीव्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी | New India Times​स्थानीय आंबेडकर नगर से दोपहर 2 बजे निकली यह रैली सिध्दार्थ नगर, साई नगर, रेल्वे कॉलोनी मार्ग से होते हुए  मराठा गल्ली के समीप आयी तब यहां के महादेव मंदिर के पास पुलीस की काफी भीड थी, यहीं रैली पर पथराव हुआ। आरोप है कि रैली में शामिल 200 से 300 महिला, पुरूष बच्चे इस पथराव में घायल हुएरऔर यहां खडी पुलिस सिर्फ तमाशा देख रही थी। पथराव में घायल हुए लोगों का नांदेड के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस पथराव में घायल सोनाजी हनवंते नांदेड की शासकीय रूग्णालय में जहां मौत हुई वहीं आठ लोग गंभीर रूपसे घायल हैं। 
 पथराव करे वाले असमाजिक तत्वों पर कडी कारवाई करने एवं घायलों को नुकसान भरपाई देने तथा उनके इलाज के लिए सरकार सहायता प्रदान करने की मांग ज्ञापन द्वारा की है अन्यथा तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी बसपा ने दी है। बसपा दलितों पर हो रहे अत्याचार सहन नहीं करेगी यह बात भी जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में मो. तारीक, मो समी, प्रफुल शंभकर, लक्ष्मण पाटील व अन्य पदाधिकारीयों ने कही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version