अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मोदी सरकार द्वारा बनाए गए सीएए एवं प्रस्तावित एनआरसी जैसे काले कानून के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा भारत बंद के आहृान पर भोपाल के व्यापारियों एवं दुकानदारों ने सुबह से पूरी तरह से बंद रख कर इक़बाल मैदान में 1 जनवरी से चल रहे सत्याग्रह में समर्थन देने के लिए पहुंचे।

बताया जा रहा है कि विधायक आरिफ मसूद लगातार कईं दिनों से विभिन्न चैराहों पर जाकर लोगों से भोपाल बंद के संबंध में लगातार अपील कर रहे थे। इस मौके पर विधायक आरिफ मसूद ने लोगों को संबोधित करते हुऐ सबसे पहले सभी भोपाल वासियों का आभार व्यक्त किया। विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मोदी सरकार सीएए जैसे काले क़ानून को लेकर आई है यही कारण है कि पूरे देश में सभी समुदायों और क्षेत्रों में इस क़ानून का निरंतर विरोध हो रहा है। इसीलिए ज़रूरी है कि इस कदम का शांतिपूर्ण निर्णायक प्रतिरोध किया जाए।
मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और आज देश में बेरोज़गारी बढ़ी है महंगाई आसमान छू रही है इन सब महत्वपूर्ण विषयों से ध्यान भटकाने के लिए समय-समय पर विवादिन क़ानून लाकर मुद्दे से भटकाने की कोशिश की जा रही है। इस काले क़ानून के खिलाफ हमारी लड़ाई मरते दम तक जारी रहेगी। मोदी सरकार संविधान के विरूद्ध धर्म के आधार पर बिल लेकर आई है इससे स्पष्ट होता है कि बाबा साहब के बनाए हुए संविधान को समाप्त करने के उद्देश्य से जो सीएए कानून लेकर आई है जिसके विरोध में आज सम्पूर्ण भारत में सभी धर्मों के लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन कर काले कानून को वापस लेने की मांग की जा रही है। इस मौके पर हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
