एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स कम्पनी के भोपाल रीजनल मैनेजर को फेसबुक पर एक समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा भारी | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स कम्पनी के भोपाल रीजनल मैनेजर को फेसबुक पर एक समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा भारी | New India Times

एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स कम्पनी के भोपाल रीजनल मैनेजर अभिजीत मिश्रा को फेसबुक पर एक समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करना उस वक़्त मंहगा पड़ गया जब कुछ डॉक्टर उनके खिलाफ लामबंद हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स कम्पनी के भोपाल रीजनल मैनेजर फेस बुक पर एक समुदाय के खिलाफ अमर्यादित भाषा का लगातार प्रयोग कर रहे थे । जिसकी जानकारी भोपाल के कुछ डाक्टरों को मिली तो तुरंत उन लोगों ने कम्पनी को मेल करते हुऐ अवगत कराया कि हम और हमारे सहयोगी आपके ब्रांड का बहिष्कार कर रहे हैं क्योंकि आपकी कंपनी के कर्मचारी भोपाल में क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में काम करने वाले “श्री अभिजीत मिश्रा” एक समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। आप उसके खिलाफ त्वरित कार्यवाही करते हुऐ निलंबित करें अन्यथा हम आपकी कंपनी के उत्पादों का बहिष्कार करदेंगे। इस मामले को कम्पनी ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल अभिजीत मिश्रा को निलंबित कर दिया है।

By nit

One thought on “एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स कम्पनी के भोपाल रीजनल मैनेजर को फेसबुक पर एक समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा भारी”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version