अंबेडकरनगर जिला में एक अलग अंदाज में मनाया गया गणतंत्र दिवस | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

अंबेडकरनगर जिला में एक अलग अंदाज में मनाया गया गणतंत्र दिवस | New India Times

अभी हॉल ही में मुख्यमंत्री के अपेक्षानुसार प्रदेश सरकार द्वारा जनपद से चयनित यूथ आइकॉन का स्वागत किया गया था। आज मेरा संकल्प मानव सेवा ट्रस्ट व पंख संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक अनोखे पहल के माध्यम से जनपद में पधारे यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता ने सभी आयोजकों से स्पष्ट तौर पर कहा कि आप सभी हमारे स्वागत के बजाये आम जनमानस को जागरूक करने का कार्य करें जिससे आज गणतंत्र दिवस का असली उद्देश्य पूरा हो सके।
यूथ आइकॉन के सुझाव को मानते हुए ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने यमराज के प्रतीक माध्यम से स्थानीय यातायात पुलिस के सहयोग से आम जनमानस को हेलमेट, सीट-बेल्ट व ट्रिपलिंग न करने के फायदों से अवगत कराया तथा जिन लोगों ने अपनी गलती स्वीकार कर आगे से ऐसी गलती न करने का वचन दिया उन्हें ट्रस्ट की ओर से सम्मान स्वरूप पौधा प्रदानकर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया। सम्मान समारोह के अंत में यूथ आइकॉन की अगुवाई में शांति के प्रतीक सफेद कबूतरों के जोड़े को आजाद गणतंत्र में विचरण के लिए उड़ाया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से सूरज गुप्ता उर्फ बंटी गुप्ता, बजरंगी मोदनवाल, अजहर किदवई, विकास यादव, अंशु बग्गा, प्रदीप सैनी, बृजेश यादव, मानस वर्मा उर्फ मानसिंह, पन्तलाल, शिवांक पटेल आदि उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version