जितेंद्र वर्मा, हरदा( मध्यप्रदेश ), NIT;
खरीफ की खराब फसल की वजह से किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने 52 हजार किसानों को 157 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि प्रदान करने के लिए प्रमाण पत्र वितरित किया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को स्थानीय कृषि उपज मंडी में फसल बीमा योजना के प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री से पहले भाषण देने की बात को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष कोमल सुदीप पटेल ने मंच से जताई नाराज़गी। प्रभारी मंत्री को भाषण देने से रोका । प्रभारी मंत्री ने जिले के 52 हजार किसानों को फसल बीमा राशि के प्रमाण पत्र जिले के प्रभारी मंत्री लाल सिंह आर्य ने बीते साल ख़रीफ़ की ख़राब फसल के बीमे की राशि के प्रमाण पत्र वितरित किए। जिले के इतिहास में पहली बार एक साथ लगभग 52 हजार किसानों को फसल बीमा के 157 करोड़ रुपये राशि वितरित की गई हैं।
