बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस वैन और ट्रक की टक्कर में 7 पुलिसकर्मी और एक कैदी की मौत,  कई घायल | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT; ​बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस वैन और ट्रक की टक्कर में 7 पुलिसकर्मी और एक कैदी की मौत,  कई घायल | New India Times
 बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक पुलिस वैन एक गिट्टी लदे ट्रक से टकरा गई, जिसमें  7 पुलिस कर्मी और एक कैदी की मौत होईगई जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। घटना की पुष्टि सीतामढ़ी SP ने करते हुए ज्यादा कुछ बोलने से यह कह कर इंकार कर दिया कि मैं अभी हॉस्पिटल में हूं।​
बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस वैन और ट्रक की टक्कर में 7 पुलिसकर्मी और एक कैदी की मौत,  कई घायल | New India Times
मिली जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक गिट्टी लदा ट्रक एवं कैदी वैन की टक्कर में एक कैदी समेत चार पुलिसकर्मी की मौत घटनास्थल पर ही मौके पर हो गई जबकि अन्य चार पुलिस कर्मीयों का इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों का इलाज मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेमोरियल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा है। वहीं घायलों के इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगा कर दूसरे साथी पुलिसकर्मी डॉक्टरों से उलझ गए।  हंगामे को देखते हुए वहां के जूनियर डॉक्टरों ने अपनी सेवा ठप कर दी, लेकिन सूचना मिलने पर सीतामढ़ी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मामले को काबू में किया।

जानकारी के अनुसार दो कुख्यात अपराधी को सीतामढ़ी लाया जा रहा था जहां उन दोनों को कोर्ट में पेश होना था। भागलपुर सेंट्रल जेल से यह दोनों खूंखार अपराधी को पेशी के लिए सीतामढ़ी लाया जा रहा था।

  वहीं लोगों ने आरोप लगाया है कि,शासन प्रशासन की लापरवाही के कारण बिहार में सड़क दुर्घटनाओं में ककमी नहीं आ रही है। आखिर ऐसे घटनाएं का जिम्मेवार कौन है ? इसे लेकर के स्थानीय लोगों में आक्रोश पाया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version