पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत दो बूंद दवा पिलाकर हुआ शुभारंभ | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत दो बूंद दवा पिलाकर हुआ शुभारंभ | New India Times

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तिरला पर आज 19 जनवरी 2020 को राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ विकास खंड चिकित्सा अधिकारी धार डॉ. ए.के. पटेल द्वारा पोलियो की दो बूंद दवा पिलवाकर किया गया।

डॉ. ए.के. पटेल द्वारा बताया गया कि पूरे ब्लॉक में 15056 बच्चों को विकास खण्ड तिरला में दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है, आज से सभी जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों बूथ पर दवा पिलवाई जाएगी और शेष छुटे हुये बच्चों को दिनांक 20 एवं 21 जनवरी 2020 को घर-घर जाकर दवा पिलवाई जाएगी। इसी दौरान दल द्वारा गृह भेंट के दौरान गर्भवती माताओं एवं शून्य से दो वर्ष तक के ऐसे बच्चें एवं गर्भवती मातायें जो अटीकाकृत हैं अथवा अंषिक टीकाकृत है या टीका लगाने से छुटे हुये हैं इनका भी सर्वे किया जाएगा।

पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत दो बूंद दवा पिलाकर हुआ शुभारंभ | New India Times

बीएमओ तिरला के द्वारा बताया गया कि अभियान को सफल बनाने के लिये विकास खण्ड स्तरीय सभी अधिकारियों की बैठक पूर्व में आयोजित की जा चुकी है एवं अभियान को सफल बनाने के लिये सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उद्देश्य है कि कोई भी 0 से 5 वर्ष तक का बच्चा पोलियो रोधी खुराक लेने से वंछित न रहे। विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए. क़े. पटेल द्वारा बताया गया कि विकास खण्ड तिरला में 140 बूथ बनाये गये हैं तथा दो मोबाईल टीम लगाई गई है एवं 190 कर्मचारी तथा 23 सुपरवाईजर अभियान को सफल बनाने में लगाये गये हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तिरला स्टोर प्रभारी अनिल परमार के द्वारा वैक्सीन कैरियर व दवाई वितरण हेतु जेम्मेदारी दी गई साथ ही रिपोर्टिंग कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसमें बी.पी.एम. अमर सिंह देवल, बी.सी. एम. सुरेखा परिहार को ब्लॉक रिपोर्टिंग और विजिट हेतु जिमेदारी दी गई है। डॉ पामेला जेम्स, डॉ राखी डेविड, सुपरवाईजर रत्नप्रभा सिरसाठ व अन्य सभी अधिकारी कर्मचारी को अलग-अलग जिमेदारी सौंपी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version