जेईई मेन्स में अभिषेक शर्मा ने किया मध्यप्रदेश का नाम रोशन, प्राप्त किये 99.695 प्रतिशत अंक | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

जेईई मेन्स में अभिषेक शर्मा ने किया मध्यप्रदेश का नाम रोशन, प्राप्त किये 99.695 प्रतिशत अंक | New India Times

जेईई मैन्स के परिणाम कल रात को आ गए हैं जिसमें ग्वालियर के दिल्ली पब्लिक स्कूल रायरू में अध्यनरत रेसोनेंस कोचिंग से आईआईटी की तैयारी कर रहे गरगज कॉलोनी बहोड़ापुर निवासी सत्येन्द्र शर्मा एवं श्रीमती अंजली शर्मा के पुत्र अभिषेक शर्मा ने 99.695 परसेंटाइल इंडिया लेवल पर लाकर ग्वालियर का ही नहीं मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है।
अभिषेक शर्मा के जेईई मेंस में मेथ्स में 99.856, फिजिक्स में 99.357, केमेस्ट्री में 98.594 प्रतिशत अंक आये हैं।
अभिषेक शर्मा अभी तक कई ओलम्पियाड में दर्जनों गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। 10th में भी अच्छा स्कोर किया था, अभिषेक शर्मा शुरू से ही स्कूल एवं कोचिंग क्लास में टॉपर बच्चों में शामिल रहे हैं।
अभिषेक शर्मा ने अपने गुरु पंकज चाहर, ऋषि चौबे, डीपीएस प्राचार्य नेहा शर्मा, जागृति मेडम, दिल्ली पब्लिक स्कूल, रेसोनेंस कोचिंग क्लास के सभी प्रोफेसर सहित सभी स्टाफ अपने मित्र जन परिवार के सदस्यों सहित बाबा दादी और परमात्मा के चरणों में प्रणाम कर आभार व्यक्त किया है।
विदित रहे कि अभिषेक शर्मा कांग्रेस नेता श्री सत्येन्द्र शर्मा जी के पुत्र हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version