27 हजार रुपये कीमत की अवैध सागौन लकड़ी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

27 हजार रुपये कीमत की अवैध सागौन लकड़ी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार | New India Times

देवरी वन विभाग की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान दो जगह से अवैध सागौन जिसकी कीमत लगभग 27 हजार है को जप्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

देवरी के फॉरेस्ट एसडीओ प्रमोद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि देवरी के ग्राम सलैया से बैलगाड़ी से ले जाते हुए 3 नग लट्ठे और दूसरी जगह खैरी पदम गांव में 24 चिरान एवं एक नग लट्ठा जप्त किया जिसकी कीमत लगभग 27 हजार बताई जा रही है। आरोपी रघुवीर पिता जीरु हरिजन निवासी खैरी पदम और जीवन पिता राजाराम आदिवासी, मोहन पिता भगवानदास आदिवासी, जसवंत पिता अर्जुन आदिवासी आदि के खिलाफ वन अपराध अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय भेजा गया। कार्यवाही के दौरान रेंजर टीआर भलावी, डिप्टी रेंजर वन स्टॉफ देवरी शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version