फिनेकर स्माल फाइनेंस बैंक के ऑफिस के कमरे में ब्रांच मैनेजर द्वारा नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का आरोप | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

फिनेकर स्माल फाइनेंस बैंक के ऑफिस के कमरे में ब्रांच मैनेजर द्वारा नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का आरोप | New India Times

देवरी के पुराना बाईपास रोड पर संचालित फिनेकर स्माल फाइनेंस बैंक के ऑफिस में ब्रांच मैनेजर द्वारा सुरखी थाना क्षेत्र से अगवा कर एक नाबालिग लड़की के साथ 2 दिन तक बैंक के कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है। घटना शनिवार और रविवार को घटित हुई है।

इस घटना से स्व सहायता समूह के तहत महिलाओं को दिए जाने वाले ऋण को लेकर लोगों का विश्वास खत्म होता जा रहा है। इस मामले में सुरखी थाना पुलिस बुधवार शाम को फिनेकर स्माल फाइनेंस बैंक के ऑफिस पहुंची उनके साथ नाबालिग लड़की के परिजन भी थे। उन्होंने मौका-ए-वारदात का मुआयना किया जहां नाबालिक के साथ 2 दिन तक लगातार बंद करके दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। सुर्खी खाने के सब इंस्पेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि सुरर्खी थाना क्षेत्र के एक ग्राम के अंतर्गत रहने वाली एक नाबालिग लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी लड़की का रामसहाय लोधी ने अपहरण कर लिया है।

लड़की के दस्तयाब होने पर परिजनों ने पुलिस को बताया कि देवरी के फिनेकर स्माल फाइनेंस बैंक में कार्यरत रामसहाय लोधी जो ब्रांच मैनेजर का काम करता है वह मेरी लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया और देवरी फिनेकर बैंक के कार्यालय में कमरे में बंद रखकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा है। पुलिस ने आरोपित रामसहाय लोधी को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की के 164 के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है जिसमें आरोपी के विरुद्ध धारा 363, 366, 376, व 3, 43 पास्को एक्ट की विभिन्न धाराओं सहित अपराध दर्ज किया गया है। फिनेकर बैंक के रीजनल मैनेजर मोहित रजक ने बताया कि रामसहाय लोधी उनकी कंपनी का देवरी का ब्रांच मैनेजर है और वह रात्रि में ऑफिस में ही रूकता था इस घटना के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version