अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; 
फोटो स्टूडियो में छापे जा रहे थे 2000 और 100 के नकली नोट, 2 लाख से अधिक नकली नोटों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार | New India Times​भोपाल क्राइम ब्रांच ने एक फोटो स्टूडियो पर छापा मार कर ऐसे चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जो फोटो स्टूडियो कीआड़ में नकली नोट छाप रहे थे। छापे के दौरान क्राइम ब्रांच को 2 लाख से ज्यादा के नकली नोट मिले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच थाना पुलिस को गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि, चार लोग नकली नोट छापने का काम कर रहे हैं। इस सूचना पर टीलाजमालपुरा क्षेत्र में इंदिरा नगर स्थित मकान नंबर 345 में रहने वाले फईम पुत्र नन्हे कुरैशी(32) को कांजी कैम्प के रिलायंस पेट्रोल पम्प से पकड़ा गया। फईम के पास से पुलिस को 2-2 हजार रुपए के 75 नकली नोट मिले। फईम से पूछताछ के बाद बुधवारा में रहने वाले दानिश अली का नाम सामने आया। जब इसे गिरफ्तार किया गया, तो उसके पास भी 2-2 हजार रुपए के 15 नकली नोट मिले। पुलिस के मुताबिक, दानिश ने पूछताछ में अपने दो अन्य साथियों वसीम उर्फ समीर शेख और जितेन्द्र उर्फ जीतू के बारे में बताया। पुलिस ने इन्हें भी दबोच लिया है।

इस गिरोह का मास्टर माइंड दानिश है। उसने कबूला कि वह कर्जे में डूबा हुआ है। इससे उबरने के लिए वह प्रिंटर पर नकली नोट छापने लगा था। आरोपियों के पास से पुलिस को 2 लाख 6 हजार 300 रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version