विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित हुआ स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित हुआ स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर | New India Times

विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर व्यावसायिक वाहन चालकों एवं परिचालकों हेतु स्वास्थ्य शिविर/नेत्र शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय के डाक्टरों द्वारा रोडवेज बस अड्डा लखीमपुर डिपो में दोपहर 12 बजे कल से किया गया। जिसमें रोडवेज के चालकों एवं परिचालकों एवं अन्य चालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। आयोजित शिविर में वाहन चालकों एवं परिचालकों का नेत्र परीक्षण, ब्लड पे्रशर तथा ब्लड शुगर आदि की जांच की गई। उपर्युक्त कार्यक्रम में ए.आर.टी.ओ. (प्रशासन) बीके सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ.प्र. राज्य सड़क परिवहन निगम लखीमपुर-डिपों एसपी सिंह, यात्रीकर अधिकारी श्रीराम कश्यप, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) पंकज, टीएसआई (यातायात) सूर्यमणि यादव व परिवहन कार्यालय का स्टाफ इत्यादि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त आज रोडवेज बस अड्डा लखीमपुर पर नुक्कड़ नाटकके माध्यम से सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों एवं दुर्घटना से बचाव की जानकारी प्रदान की गई। जिसकों 300 से अधिक लोगो ने देखा व सराहा गया, साथ ही सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पम्पलेट आदि का वितरण किया गया। उक्त स्वास्थ्य शिविर में 31 चालकों परिचालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें 04 चालकों में दृष्टिदोष पाया गया, इन्हें नेत्र चिकित्सक द्वारा समुचित उपचार हेतु निर्देशित किया गया।रविवार को दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के चालकों को बिना हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाकर वाहन चलाने पर इन सभी को फूल देकर भविष्य में हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाकर वाहन चलाने हेतु पे्ररित एवं जागरूक किया। जिसमें ए.आर.टी.ओ. (प्रशासन) बीके सिंह, ए.आर.टी.ओ. (प्रवर्तन) रमेश कुमार चैबे, टी.एस.आई. (यातायात) सूर्यमणि यादव, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) पंकज तथा अन्य पुलिस कांस्टेबल एवं परिवहन विभाग के समस्त कर्मचारी सम्मिलित हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version