धौलपुर पुलिस ने कुख्यात डकैत जगजीवन परिहार गैंग के पूर्व में सदस्य रहे 5000 रुपये के ईनामी बदमाश रामभगत को किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस ने कुख्यात डकैत जगजीवन परिहार गैंग के पूर्व में सदस्य रहे 5000 रुपये के ईनामी बदमाश रामभगत को किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान में धौलपुर पुलिस ने आज दिनांक 11.01.2020 को 5000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।

पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया है कि धौलपुर जिले में डकैतों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 11.01.2020 को डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (DST) के विनोद कुमार हैड कानि. के नेतृत्व में हैड कानि. जयदेव, कानि. दीनदयाल, कानि. बीरवल, कानि. जितेन्द्र, कानि. देवेन्द्र, कानि. योगेश एवं सायबर सैल प्रभारी श्री राजकुमार हैड कानि. व विजय सिंह कानि. की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर इनामी बदमाश रामभगत उर्फ तम्बू उर्फ बम्बू पुत्र ग्यासीराम जाति ठाकुर निवासी होलापुरा थाना अम्बाह जिला मुरैना मध्यप्रदेश को राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गढ़ी जाफर गांव के पास चम्बल के बीहडों से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया है कि उक्त बदमाश रामभगत उर्फ तम्बू उर्फ बम्बू के विरुद्ध थाना राजाखेड़ा पर अभियोग संख्या 100/08 धारा 147, 148, 149, 307, 302 आईपीसी में मुस्तगीस पप्पू पुत्र श्याम जाति ब्राह्मण निवासी गढी टिडावली थाना राजाखेडा ने इस आशय का दर्ज कराया था कि दिनांक 22.05.2008 को प्रार्थी के भाई विरकोली की गांव के नीचे चम्बल के बीहड में रामभगत उर्फ तम्बू उर्फ बम्बू पुत्र ग्यासीराम जाति ठाकुर निवासी होलापुरा थाना अम्बाह जिला मुरैना व उसके साथियों ने मारपीट की है जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके बाद मुल्जिम की पुलिस द्वारा काफी तलाश की गई जो पिछले बारह साल से पुलिस से छिपते हुए फरार चल रहा था जिसे आज धौलपुर पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। उक्त इनामी बदमाश पूर्व में कुख्यात डकैत जगजीवन परिहार गैंग का सक्रिय सदस्य रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर जिला धौलपुर से 5000 रुपये का इनाम घोषित था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version