लहरपुर पब्लिक स्कूल में रविवार सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन, लखनऊ के कई बड़े डॉक्टर देंगे सेवाएं | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:लहरपुर पब्लिक स्कूल में रविवार सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन, लखनऊ के कई बड़े डॉक्टर देंगे सेवाएं | New India Times

किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ एवं राम मनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज लखनऊ के डॉक्टरों के द्वारा एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन मोहल्ला शेख टोला लहरपुर के लहरपुर पब्लिक स्कूल में रविवार को सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जा रहा है जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जितेंद्र राठौर, डॉक्टर शिव प्रसून जनरल फिजिशियन केजीएमसी न्यूरो सर्जन डॉक्टर दिव्य ज्योति श्रीवास्तव, हड्डी रोग विशेषज्ञ ऑर्थोपेडिक डॉक्टर नितेश सिंह, डॉक्टर फारुख जनरल फिजिशियन, महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर फातिमा, डॉक्टर सहजीवन, दांत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हिमानी सिंह, डॉक्टर जमील अहमद, डॉक्टर तानिया सिद्दीकी, डॉ सुरभि मेहरोत्रा, शालिनी मिश्रा के साथ-साथ नर्स व डीएमएलटी मौजूद रहेंगे। जिन लोगों को इस शिविर से लाभ उठाना है वह शनिवार तक अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version