सुल्तानगंज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में "ग्राम उदय से भारत उदय अभियान" की बैठक संपन्न | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; सुल्तानगंज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में "ग्राम उदय से भारत उदय अभियान" की बैठक संपन्न | New India Times​सुल्तानगंज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य बद्री प्रसाद रैकवार, जनशिक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर, हीरालाल अहिरवार ने सुल्तानगंज क्षेत्र के समस्त स्कूलों के शिक्षकों की “ग्राम उदय से भारत उदय अभियान”  के संबंध में बैठक ली। जिसमें सभी को निर्देशित करते हुए बताया कि 14 अप्रैल को प्रात 5:00 बजे प्रत्येक ग्राम में प्रभात फेरी निकाली जाए। इसके उपरांत 14 अप्रैल से 31 अप्रैल तक घर घर जाकर स्वछता से संबंधित लोगों को प्रेरित करें और कहा कि आगामी शिक्षा शास्त्र में बालकों के लिए शासकीय स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए प्रेरित करें। समय से सभी शालाएं सुचारु रुप से चलाएं। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के लिए जमीनी स्तर से अपना बहुमूल्य समय देकर सफल बनाएं, वहीं जनशिक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर ने बैठक के दौरान सभी शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि समाज निर्माण में, समाज के उत्थान में शिक्षकों का अनादि काल से महत्वपूर्ण योगदान रहा है, उस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हम सभी समाज हित में तत्पर रहें, जिससे हमारा देश विकास की ओर अग्रसर रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version