मुख्यमंत्री ने की घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना, जिला कलेक्टर व मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को दिए निर्देश | New India Times

फ़िरोज़ खान, बारां(राजस्थान), NIT; ​मुख्यमंत्री ने की घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना, जिला कलेक्टर व मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को दिए निर्देश | New India Times
राजस्थान की मुख्यमंत्री  वसुंधराराजे ने तुलसां में आयोजित कार्यक्रम से भाग लेकर लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनकी उचित चिकित्सा करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री ने दूरभाष यह निर्देश दिए। 
कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी भी घायलों का हालचाल पूछने जिला अस्पताल पहुंचे। तुलसां में मुख्यमंत्री की सभा के पश्चात लौटते समय सेनीटेशन, वाटर एंड हैल्थ केयर नाम के एनजीओ के कार्यकर्ताओं की गाड़ी को पीछे से अन्य वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 16 लोग घायल हो गए जिनमें से 3 को गंभीर अवस्था में कोटा रेफर किया गया। ​मुख्यमंत्री ने की घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना, जिला कलेक्टर व मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को दिए निर्देश | New India Timesजिला कलेक्टर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गायत्री, मुनेश एवं मुकेश को गंभीर चोटें लगने से कोटा रेफर किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एमबीएस अस्पताल में तीनों को उचित एवं निःशुल्क चिकित्सा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोटा में भर्ती घायलों की उचित देखभाल के लिए एडीएम वासुदेव मालावत को भी साथ भेजा गया है। साथ ही शाहबाद एडीएम व किशनगंज एसडीएम को घायलों के परिवारजनों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि एनजीओ के यह कार्यकर्ता तुलसां में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान प्रदर्शनी लगाने आए थे। उनकी लगाई प्रदर्शनी की काफी सराहना हुई थी। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version