सरकारी अस्पताल निरीक्षण करने पहुंचे विधायक कांतिलाल भुरिया, डॉक्टरों ने 30 बेड के अस्पताल को 50 बेड का किये जाने की मांग का सौंपा ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:सरकारी अस्पताल निरीक्षण करने पहुंचे विधायक कांतिलाल भुरिया, डॉक्टरों ने 30 बेड के अस्पताल को 50 बेड का किये जाने की मांग का सौंपा ज्ञापन | New India Times

झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पहुंचे साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण करने भी पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से व्यवस्था को लेकर सवाल भी किए।
इस दौरान ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ. गणपतसिंह चौहान ने भूरिया को मांग पत्र सौंप दिया। भूरिया का अस्पताल पहुंचने पर स्वागत डॉ. चौहान, डॉ. एस एस गहलोत, डॉ. लोकेश दवे, बीपीएम रीना अलावा, बीसीएम प्रकाश तिवारी, रेडियोग्राफर आलोक रावत द्वारा किया गया।
विधायक भूरिया के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर, पंडित हरिओम दवे भी थे। भूरिया ने व्यवस्थाओं को देख कर प्रसन्नता व्यक्त की।
डॉक्टरों ने यहां व्यवस्था बेहतर करने के लिए विधायक को सुझाव भी दिए। अस्पताल में निरीक्षण के बाद डॉ. चौहान द्वारा भूरिया को 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 30 बेड हैं, यहां रोजाना 200 से ज्यादा मरीज आते हैं। यहां औसतन 10 से ज्यादा केस प्रसूति के रोज आते हैं ऐसे में बेड कम पड़ते हैं इसलिए 30 से बढ़ाकर 50 बेड किया जाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि बाउंड्रीवॉल बनवाना जरूरी है साथ ही अन्य संसाधन भी आवश्यक है। डॉ. चौहान ने लैबोरेटरी के लिए सेल काउंटर की भी मांग रखी। इससे मरीजों की संपूर्ण जांच यहीं हो जाएगी। जांच के अभाव में मरीजों को उचित इलाज मिलने में काफी कठिनाई आती है। उन्हें दाहोद या वड़ोदरा की निजी लैब का सहारा लेना पड़ता है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर की बाउंड्रीवॉल की मांग लंबे समय से की जा रही है। बाउंड्रीवॉल नहीं होने से लोग अस्पताल की जमीन पर कब्जा करने से भी नहीं चूक रहे।
एक्स-रे मशीन को डिजिटल में परिवर्तित किया जाए।
पानी की कमी से अक्सर लोग परेशान होते हैं इसे देखते हुए नई पाईप लाइन डलवाई जाना चाहिए।
भूरिया ने डॉ. चौहान को एस्टीमेट बनवाकर भिजवाने को कहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version