राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा ने की भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को रिहा करने की मांग | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा ने की भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को रिहा करने की मांग | New India Times

राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय सचिव जहीर मुगल ने भीम आर्मी सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद की रिहाई की मांग की है। राष्ट्रीय सचिव मुगल ने कहा कि काले कानून के खिलाफ लोकतांत्रिक रुप से विरोध करना हर भारतवासी को संवैधानिक अधिकार है। चंद्रशेखर आजाद ने शांतिपूर्ण संवैधानिक रूप से अपना विरोध प्रकट किया है लेकिन दिल्ली पुलिस द्वारा चंद्रशेखर आजाद को षड्यंत्र पूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे उन्होंने ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट से भी पता चला है कि चंद्रशेखर गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। पुलिस द्वारा जान-बूझकर झूठे मुकदमे में फंसा कर उनकी जान को जोखिम में डाला जा रहा है जिसका राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा कड़ा विरोध करती है और चंद्रशेखर आजाद की रिहाई की मांग करती है। जहीर मुगल राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा के कार्यकर्ताओं से भी नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के साथ चंद्रशेखर आजाद की रिहाई की मांग उठाने की अपील की है। राष्ट्रीय सचिव मुगल ने कहा है कि राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा संविधान लोकतंत्र को बचाने के लिए आखरी सांस तक लड़ती रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version