अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सिदरा सदफ ने कामन एडमिशन टेस्ट 2019 में 99.97 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने माता पिता के साथ साथ पूरे भोपाल ज़िले का नाम रोशन किया है।
बताया जा रहा है कि 24 नवंबर 2019 को हुऐ परीक्षा में कैट के इतिहास में पहली बार बिना पूर्व सूचना के इंग्लिश का सेक्शन ज़रूरत से ज़्यादा लंबा और मुश्किल था। इस परीक्षा में भोपाल से लगभग 3000 छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। उनकी इस उपलब्धि पर समस्त शहर वासियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
