बीती रात हुई भीषण ओलावृष्टि को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

बीती रात हुई भीषण ओलावृष्टि को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

लोकसभा प्रभारी एस. नोमान नें बताया कि ललितपुर जनपद मे बीती रात हुई भीषण ओलावृष्टि जिससे किसानों की चना मटर मसूर सरसों गेहूँ आदि फसले नष्ट हो चुकी है। इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व मे जिलाधिकारी द्वारा सम्बोधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा गया।
जिसमें ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल का उचित सर्वे कराकर मुआवजा दिलाये जाने तथा पिछली खरीफ की फसल नष्ट हुई थी उसका भी मुआवजा अभी तक नही मिला जिसके लिए
अतिशीघ्र मुआवजा राशि दिलाने की मांग की गयी।
इसमे एन एस यू आई अध्यक्ष मोन्टी शुक्ला युवा अध्यक्ष अंकित यादव ,पुनीत देवलिया, ,पूर्व नगर अध्यक्ष हरिबाबू शर्मा,नवनीत किलेदार,प्रदीप रिछारिया,रामनरेश दुबे,बहादुर अहिरवार एड,महेन्द्र पनारी,राकेश एड,रितेश सिघंई,कुलदीप पाठक,आशीष दुबे,लाखन ,बृजेंद्र कृष्णकुमार,राकेश,सुरेन्द्र सिंह ,कल्यान आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version