अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव में विक्रमशिला मीडिया ग्रुप के सम्मानित सदस्य डीआईजी विकास वैभव जी का बटेश्वर स्थान में ग्रुप की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में कहलगांव एसडीओ सुजय कुमार सिंह, एसडीपीओ रेशू कृष्णा, विक्रमशिला मीडिया ग्रुप के एडमिन सह विद्वान पत्रकार पवन कुमार चौधरी सहित ग्रुप के सदस्य मौजूद थें।
डीआईजी श्री वैभव ने बटेश्वर स्थान में बाबा बटेश्वर नाथ महादेव की पूजा अर्चना की। उन्होंने बटेश्वर स्थान मंदिर प्रांगण में रूद्राक्ष और स्वर्ण चंपा के पौधे भी लगाये। डीआईजी
श्री वैभव ने गंगा का दर्शन किया। उन्होंने मां गंगा का भावपूर्वक नमन किया।

डीआईजी विकास वैभव ने विक्रमशिला मीडिया ग्रुप के क्रियाकलापों की सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में हर संभव सहयोग करेंगे। इसका भरोसा देते हुए उन्होंने कहा कि वे जंहा भी रहेंगे उनका बटेश्वर और विक्रमशिला से लगाव कायम रहेगा।
उन्होंने विक्रमशिला और बटेश्वर की महत्ता पर भी विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान का प्रकाशपुंज फैलाने वाली यह धरती इतिहास को अवश्य ही दुहराएगी।
सम्मान समारोह में अनेक गणमान्य लोग मौजूद थें।
