वन स्टॉप सेंटर में हुई चोरी का पुलिस ने किया सफल अनावरण, चोरी के माल सहित गिरोह के दो शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

वन स्टॉप सेंटर में हुई चोरी का पुलिस ने किया सफल अनावरण, चोरी के माल सहित गिरोह के दो शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक खीरी के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में संपूर्ण जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व शातिर चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा चोर गिरोह के दो शातिर अभियुक्तों ललित कुमार कश्यप पुत्र स्व० नन्हे कुमार कश्यप नि० मोहल्ला गोटय्याबाग थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी, गौरव मिश्रा पुत्र स्व० हजारीलाल मिश्रा नि० थरवरनगंज थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी को नौरंगाबाद चौराहे से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से व निशानदेही पर वन स्टॉप सेंटर से चोरी किया गया सामान मय चोरी करने के उपकरण बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनका एक संगठित गिरोह है जो दिन में रैकी कर रात में बंद पड़े मकान व दुकानों में चोरी करते हैं और चोरी का सामान बेचकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं।

उक्त गिरफ्तारी वह बरामदगी में शामिल पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा 10,000 रु पुरस्कार की घोषणा की गयी है।

बरामदगी

एक अदद एलईडी टीवी, एक अदद कंप्यूटर मॉनिटर, तीन अदद बैट्र इनवर्टर, एक अदद रूम हीटर, ताला तोड़ने के उपकरण हथौड़ी, छेनी, आरी, प्लास आदि।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version