जितेंद्र वर्मा, हरदा(मध्यप्रदेश ), NIT;
हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र से अपहरण कर नाबालिग से की शादी कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार टिमरनी थाने के ग्राम बारजा निवासी नाबालिग लड़की का अपहरण कर बलात्कार और शादी किया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर इंदौर से अपह्रत लड़की व् अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर न्यायलय पेश किया है। मिली जानकारी के अनुसार टिमरनी गांव बारजा निवासी ने टिमरनी थाने में 19.10.2016 को अपनी लड़की की अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में मोबाईल कॉल डिटेल के आधार पर इंदौर के बाढ़गंगा इलाके से अपह्रत लड़की को मुक्त कराया और मुकेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
बारजा निवासी पीड़िता लडकी अपने मामा मामी के यहां इंदौर गई थी, इसी बीच उसके पडोसी मुकेश ने उसका अपहरण कर उससे जबरजस्ती मंदिर में शादी कर ली। पुलिस का कहना है कि शादी का प्रमाण पत्र मिलते ही जिसने भी यह शादी कराई है उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर आरोपी बनाया जाएगा। फ़िलहाल नाबालिग पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है और पीड़ित लडकी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 363,376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
