अधिवक्ता जीतेश शर्मा ने पिता की स्मृति में कमलाराजा अस्पताल में कंबल, चादर व मशीन की भेंट | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

अधिवक्ता जीतेश शर्मा ने पिता की स्मृति में कमलाराजा अस्पताल में कंबल, चादर व मशीन की भेंट | New India Times

अधिवक्ता जीतेश शर्मा ने पिता स्व. रामसेवक शर्मा की स्मृति में 31 दिसम्बर 2019 को कमलाराजा अस्पताल में 30 ब्रांडेड कंबल, 40 चादर विथ पिलो कवर, 7 नेबुलाइजर मशीन व 40 मास्क, 2 ग्लूकोमीटर कुल 40 हजार का सामान भेंट किया। कमलाराजा अस्पताल की सहायक अधीक्षक डॉ रीता मिश्रा की प्रेरणा से इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ अशोक मिश्रा, सहायक अधीक्षक डॉ रीता मिश्रा, बाल एवं शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अजय गौड, स्त्री रोग विभाग की प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ यशोधरा गौर, डॉ नीलम राजपूत, अधिवक्ता अभिषेक शर्मा, मानव अधिकार आयोग मित्र व समाजसेवी अंशुमान शर्मा, अधिवक्ता नीतेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके बाद स्वर्ग-सदन आश्रम में खाना वितरित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version