दक्षिण वन मंडल सागर के केसली वन परिक्षेत्र की लघु वनोपज की गोदाम में अचानक लगी आग, करोड़ों रुपये का तेंदूपत्ता जलकर राख | New India Times

राकेश यादव, केसली/सागर (मप्र), NIT:

दक्षिण वन मंडल सागर के केसली वन परिक्षेत्र की लघु वनोपज की गोदाम में अचानक लगी आग, करोड़ों रुपये का तेंदूपत्ता जलकर राख | New India Times

दक्षिण वनमंडल सागर के केसली वन परिक्षेत्र की लघु वनोपज की गोदाम में अचानक आग लग जाने से गोदाम में रखा तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार गोदाम में लगभग एक करोड रुपए का तेंदूपत्ता आग लगने से खाक हो गया है। वहीं वन विभाग के उपवन मंडल अधिकारी गोदाम से कुछ माल निकलने की बात कर रहे हैं।
साल के आखिरी दिन केसली वन परिक्षेत्र को कभी ना भूलने वाली घटना से रुबरु करा गया। वन परिक्षेत्र के अधिकार में वनी लघु वनोपज गोदाम सुबह 4 बजे के आसपास अचानक जल उठी। गोदाम पर विभाग द्वारा लिखी जानकारी के अनुसार 2651 वास्तविक बोरा तेंदूपत्ता गोदाम में था जिसकी कीमत करीब 1 करोड रुपए है। यह तेंदूपत्ता सागर के एक निजी ठेकेदार और वन विभाग का था। अचानक आग की खबर मिलने से वन विभाग और पुलिस बल सक्रीय हुआ। भीषण होने के चलते आग बुझाने के लिए दमकल की मदद ली गई। आग इतनी भीषण थी कि दमकल की 4 गाडिया खाली होने के अलावा ट्रेक्टर से टैंकर भी डालवाने पडे। 7 घण्टा की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक पूरा तेंदूपत्ता खाक हो चुका था।

वहीं विभाग के एसडीओ प्रमोद सिंह गोदाम से कुछ तेंदूपत्ता बाहर निकलने की बात कर रहे हैं। एसडीओ की मानें तो गोदाम में 70 लाख का तेंदूपत्ता जलकर खाक हुआ है। गोदाम में आग कैसे लगी यह जांच का विषय है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version