अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

झांसी में डमडम महाराज फ़ैन्स क्लब की स्थापना की गई है। समाज में लोगों में एकजुटता लाने और आपसी सामंजस्य से समाज हित के कार्य को प्रभावी ढंग से किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके संरक्षक पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास रहेंगे। उन्होंने इसका अध्यक्ष नोमान को नियुक्त किया। बृजेन्द्र व्यास नें फ़ैन्स क्लब को पूरे क्षेत्र में स्थापित करने और युवाओं को मुख्य रूप से जोड़ने के लिए आह्वान किया।

नोमान नें समाज हित में शिक्षित वर्ग को आगे लाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान मोहम्मद जावेद, आसिफ मोहम्मद, मास्टर अलीम, साहित्यकार अंसारुल हसन, एडवोकेट अनीस अनवर, वासिफ़ उमर, फ़िरोज़ खान, आरिफ़ सलीम, अक़ील शेख़, मक़सूद अली, शुभम राय, कौशल पटेल, महफूज़ अली, मोहम्मद मुनीर, मुज़ाहिद खान, अरशद खान, फ़राज़ खान, तौहीद अहमद, जितेन्द्र कुमार, ज़ीशान अहमद, असलम खान, अरसलान सिद्दीक़ी, मोहम्मद नसीब सहित बड़ी संख्या में नौजवान मौजूद रहे।
