सायबर क्राइम ब्रांच भोपाल के द्वारा लुकचुप एप डाउनलोड कर लाइक एण्ड शेयर के नाम पर 15 लाख की धोखाधडी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सायबर क्राइम ब्रांच भोपाल के द्वारा लुकचुप एप डाउनलोड कर लाइक एण्ड शेयर के नाम पर 15 लाख की धोखाधडी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

सायबर क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम ने लुकचुप एप डाउनलोड कर लाइक एण्ड शेयर के नाम पर 15 लाख की धोखाधडी करने वाले आरोपीं को गिरफ्तार कर लिया है।

आवेदक इंजीनियर रत्नेश कुमार मिश्रा पिता रमेश कुमार मिश्रा निवासी अवधपुरी भोपाल जो कि smart value नामक MLM कंपनी में भोपाल में कार्य करता है का शिकायत आवेदन पत्र मुकेश सरदार पिता मणिपद सरदार के द्वारा इन्दौर की MMTCS नामक कंपनी के द्वारा lookchup application डाउनलोड कर उसमें दी गई लिंक को लाइक एण्ड शेयर कर 15 लाख रूपये इंवेस्ट करने पर 4 लाख रूपये प्रतिमाह 24 महीने तक देने के नाम पर एवं फर्जी अनुबंध पत्र प्रदान कर 15 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने के संबंध में प्राप्त हुआ। जब फरियादी ने एक माह पश्चात मुकेश से 4 लाख रूपये मांगे तो मुकेश कुछ दिन टालता रहा और कुछ समय बाद फरियादी से बात करना बंद कर दिया। शिकायत जॉच पर अनावेदक के विरूद्व धारा 420, 467, 468, 471, 294, 506 भादवि का अपराध क्र-215/19 पंजीबद्व किया गया है।

सायबर क्राइम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात आरोपी मुकेश कुमार सरदार पिता मणिपद सरदार की तलाश पतारसी कर गिरफतार किया गया एवं आरोपी से प्रकरण में मोबाईल, सिम को जप्त किया गया है।

आरोपी मुकेश कुमार सरदार स्वयं को इन्दौर की MMTCS नामक कंपनी डायरेक्टर बताता था और लोगों को लाखों रूपये कमाने का लालच देता था और लोगों को इन्दौर ले जाकर वहां लोगों को मिलवाता था कि यह सभी लोग करोड़ों कमा रहे हैं। इस प्रकार लोगों को कंपनी में पैसा इंवेस्ट करने के नाम पर स्वयं के खातो में पैसा जमा करवा लेता था।

पकडे गये आरोपी का विवरण एवं आपराधिक रिकार्डः-

01 मुकेश कुमार सरदार पिता मणिपद उम्र- 36 वर्ष निवासी ग्राम हीरापुर-1, थाना चोपना जिला बैतूल, हाल एफ-2, पजाबी बाग, रायसेन रोड भोपाल बी.कॉम, प्रायवेट नौकरी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version