राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

अपराधिक घटनाओं की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए देवरी पुलिस डायल 100 वाहन देरी से पहुंचे तो सब्र रखने की जरूरत है क्योंकि देवरी पुलिस की डायल 100 कार धक्का प्लेट बन गई है।
सोमवार को यह नजारा उस समय देखने को मिला जब सिविल लाइन चौराहे पर पुलिस की डायल 100 कार को स्टार्ट न होने पर धक्का लगवाया गया तब जाकर कहीं वह स्टार्ट हुई और गंतव्य के लिए रवाना हुई। वैसे देवरी पुलिस की डायल 100 पिछले कुछ दिनों से बीमार है और धक्का लगाकर ही उसे चलाना पड़ रहा है। ऐसे में अपराधिक घटनाओं पर तुरंत पहुंचना पुलिस के लिए संभव नहीं हो रहा है।
