शार्ट एनकाउंटर में इनामी अंतर्राज्यीय खूंखार डकैत रामसेवक यादव गिरफ्तार, घने जंगल का फायदा उठाकर उसका साथी डकैत हुआ फरार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

शार्ट एनकाउंटर में इनामी अंतर्राज्यीय खूंखार डकैत रामसेवक यादव गिरफ्तार, घने जंगल का फायदा उठाकर उसका साथी डकैत हुआ फरार | New India Times

शार्ट एनकाउंटर में अंतर्राज्यीय इनामी खूंखार डकैत को पुलिस ने दबोच लिया है जबकि उसका साथी घने जंगलों में फरार होने में कामयाब हो गया।

शार्ट एनकाउंटर में इनामी अंतर्राज्यीय खूंखार डकैत रामसेवक यादव गिरफ्तार, घने जंगल का फायदा उठाकर उसका साथी डकैत हुआ फरार | New India Times

श्योपुर पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह की सूचना पर 45000 रूपये का अंतर्राज्यीय खूंखार डकैत रामसेवक यादव को थाना गसवानी पुलिस ने शॉट एनकाउंटर में घायल कर दबोच लिया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था, वहीं घने जंगल का फायदा उठाकर उसका साथी डकैत उपायी यादव फरार हो गया। इनामी बदमाश गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। शिवपुर के कल्पित बाबा जंगल में मुठभेड़ के बाद डकैत रामसेवक यादव के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया वहीं दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने डकैत के पास से 315 बोर की देसी बंदूक एवं 14 राउंड कारतूस भी जप्त की है। चंबल संभाग आईजीपी अशोक गोयल के मार्गदर्शन में श्योपुर एसपी नागेंद्र सिंह के निर्देश पर गसवानी थाना प्रभारी ब्रज मोहन सिंह रावत एवं उनकी टीम द्वारा यह सराहनीय कार्रवाई की गई है।

आपको बता दें कि खूंखार डकैत रामसेवक यादव पर शिवपुरी पुलिस द्वारा 10000 रूपये का इनाम घोषित किया था तथा ₹10000 का इनाम पुलिस महा निरीक्षक कोटा रेंज और ₹25000 का इनाम पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन रेंज मुरैना ने घोषित कर रखा था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version