बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी एवं पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी एवं पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती | New India Times

टांडा विधानसभा क्षेत्र की विधायक संजूदेवी के कार्यालय पर प्रतिनिधि श्याम बाबु के संचालन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी एवं पंडित मदन मोहन मालवीय की जन्म‌ जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी। इस कार्यक्रम में सैकड़ो कार्यकर्ता की उपस्थिति रहे।

कार्यक्रम में बड़े ही भावपूर्ण ढंग से गीत कविता व भजन प्रस्तुत कर रामानंद पांडे, लालदेव कन्नौजिया, दिनेश श्रीवास्तव, रवि गुप्ता ने लोगों को राष्ट्र के प्रति जागृत किया। दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने उद्बोधन के माध्यम से भाजपा के वरिष्ठ नेता राम सूरत मौर्या, आनन्द अग्रवाल, शिवप्रसाद गुप्ता, सन्तोष अग्रवाल, घिसियावन मौर्या, आभिषेक गुप्ता, अनिल कन्नौजिया, अजयप्रताप श्रीवास्तव, विधायक संजूदेवी ने अटल बिहारी बाजपेई व मदन मोहन मालवीय के बारे में बताया कि किस प्रकार एक ने राजनीति के क्षेत्र में तो दूसरे ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने जीवन को समर्पित कर लक्ष्य को प्राप्त किया।

बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी एवं पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती | New India Times

कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्याम बाबु ने कहा कि हमें इन महापुरुषों से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा जो जीवन को संघर्षो के मध्य रखता है वही बहुत आगे जाता है यही संदेश आज हमें इन दो महापुरुषों के जीवन से मिलती है। बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी एवं पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती | New India Times

इस कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामफेर कन्नौजिया, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष दान बहादुर यादव, मण्डल अध्यक्ष सुग्रीम कन्नौजिया, सूर्यजीत वर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल, युवा मोर्च मण्डल अध्यक्ष विजयपाल, अमित गुप्ता उर्फ़ पिंटू गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, राम धनि वर्मा, अखिलेश, सुरेंद्र, मनोज, अनिल गौतम, सूर्यजीत वर्मा, शनि गुप्ता, शैलेश यादव, अलोक सोनी, पंकज सोनी, सतीश मोदनवाल, सतीश जायसवाल, रामजीत विश्वकर्मा, विद्याराम विश्वकर्मा, रामहित वर्मा, निशु अग्रहरि, अमित पटेल, तेजश्वी जायसवाल, विवेक पांडे, अभिमन्यु अग्रहरि, अंकित अग्रहरि, दीपू अग्रहरि सहित सैकड़ों लोगों ने दोनों विभूतियों के मस्तक पर चंदन लगाकर जन्मजयंती को मनाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version