देवरी तहसीलदार ने रेत के अवैध स्टॉक को जब्त व शासकीय भूमि पर बन रहे अवैध निर्माण को किया ध्वस्त | New India Times

परशुराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:देवरी तहसीलदार ने रेत के अवैध स्टॉक को जब्त व शासकीय भूमि पर बन रहे अवैध निर्माण को किया ध्वस्त | New India Times

देवरी में कृषि उपज मंडी की दुकानों के सामने अवैध रूप से स्टॉक की गई रेत को तहसीलदार कुलदीप पाराशर के द्वारा जप्त किया गया तथा शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार मंडी की दुकानों के सामने मदनलाल पिता सुंदरलाल उपाध्याय निवासी संजय नगर देवरी के द्वारा लगभग 30 घन मीटर रेत का स्टॉक विक्रय करने के लिए किया गया था किन्तु स्टॉक करने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी जिस कारण रेत को जप्त किया गया एवं प्रकरण दर्ज कर आगामी कार्यवाही के लिऐ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवरी के न्यायालय में भेजा जा रहा है। कार्यवाही के दौरान पटवारी भुजबल साहू उपस्थित रहे।

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण ध्वस्त
ग्राम कटंगी में रेस्ट हाऊस के पीछे शासकीय भूमि पर बन रहे मकान को तहसीलदार कुलदीप पाराशर एवं थाना प्रभारी आर एस ठाकुर के द्वारा मौके पर पहुंचकर हटा दिया गया है। शासकीय भूमि पर राहुल पिता मानक सेन निवासी सहजपुर के द्वारा रातों रात अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था जिसे पटवारी नीलेश आठया ने विगत रात्रि में ही जाकर रोक दिया था किन्तु अनावेदक ने पुनः निर्माण करना शुरू कर दिया जिस पर आज तहसीलदार एवं थाना प्रभारी के द्वारा अधीनस्थ अमले के साथ पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version