धौलपुर पुलिस ने डकैत गब्बर गुर्जर गैंग के पांच बदमाशों को हथियार समेत किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस ने डकैत गब्बर गुर्जर गैंग के पांच बदमाशों को हथियार समेत किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस ने डकैत गब्बर गुर्जर गैंग के सक्रिय सदस्य एवं हत्या, लूट, डकैती, अपहरण जैसे संगीन मामलो में वांछित 5000 रुपये के इनामी बदमाश रहीस और उसके चार साथियों को डकैती की योजना बनाते हुए रामसागर बांध के जंगलों से हथियार सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी श्री राजेन्द्र सिंह डागुर आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में आज धौलपुर पुलिस को बडी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया है कि धौलपुर जिले में वांछित अपराधियों की धडपकड एवं अपराधों की रोकथाम के लिए धौलपुर पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्यवाही कर रही है। आज दिनांक 22.12.2019 को सायबर सैल के कानि. विजयसिंह मीणा को कुछ बदमाशों की सूचना मिली थी जिस पर *श्री योगेन्द्र सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर बाडी के नेतृत्व में थाना सदर पुलिस एवं हैड कानि. विनोद कुमार प्रभारी क्यूआरटी टीम को मय टीम के रामसागर बांध रवाना किया गया था। उक्त पुलिस टीम ने मुताबिक सूचना पर दस्यु रईस गुर्जर पुत्र मानसिंह जाति गुर्जर निवासी छिंगा का अड्डा अतिराज का पुरा थाना कंचनपुर को एक सिंगल शॉट बंदूक 315 बोर व उसके साथी बदमाशान रामबाबू पुत्र दीवान सिंह जाति गुर्जर निवासी रजई थाना बसईडांग, जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र मुंशी जाति गुर्जर निवासी ल्हौरे का पुरा थाना कंचनपुर, सोनेराम पुत्र रनवीर जाति गुर्जर निवासी कोडया पुरा थाना गढी बाजना जिला भरतपुर, महावीर पुत्र अमर सिंह जाति गुर्जर निवासी मुंशीयापुरा थाना गढ़ी बाजना जिला भरतपुर को एक कट्टा देसी 315 बोर व चार जिंदा कारतूस 315 बोर एवं लोहे की सरिया और लोहे की चैन, मिर्ची पाउडर, स्कॉर्पियो गाड़ी सहित डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है जिस पर मुकदमा नंबर 356/19 धारा 399 402 आईपीसी 3/25 आर्म्स एक्ट व 11 आरडीए एक्ट में दर्ज किया गया है। जिसका अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार शुदा सभी मुल्जिमानो से हत्या का प्रयास, लूट, डकैती एवं संगीन वारदातों के खुलासे की संभावना है। बदमाश रहीस ₹5000 का इनामी है जो गब्बर गुर्जर गैंग का सदस्य है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version