रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:
अलिराजपुर जिला के आंबुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर महिला एवं बाल विकास विभाग अलीराजपुर के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण आयुष डॉक्टर सविता डावर ने किया। इस दौरान परियोजना अधिकारी अलीराजपुर श्रीमती सुमित्रा खोड़े ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान दो-तीन बच्चे गंभीर बीमारी से ग्रसित पाए गये। जिसमें निकुंज आकाश मोरिया 50 दिन के दोनों हाथ टेढ़े मेढ़े पाए गए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इसी दौरान बालिका शिवानी पिता दीपक ग्राम-अडवाड़ा उम्र 11 माह जिसके दिल में छेद है को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया।
