तानसेन संगीत समारोह का रंगारंग आगाज़, पंडित विद्याधर व्यास राष्ट्रीय तानसेन सम्मान से अलंकृत, नई पीढ़ी को परंपराओं से रूबरू कराना जरूरी: मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

तानसेन संगीत समारोह का रंगारंग आगाज़, पंडित विद्याधर व्यास राष्ट्रीय तानसेन सम्मान से अलंकृत, नई पीढ़ी को परंपराओं से रूबरू कराना जरूरी: मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ | New India Times

शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में दुनियाभर में प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय तानसेन समारोह का मंगलवार को भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हुआ। हजीरा स्थित संगीत सम्राट तानसेन की समाधि स्थल पर सूर्य मंदिर की आभा से दमकते मंच पर आयोजित इस समारोह में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की संस्कृति मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधौ ने ग्वालियर घराने के मूर्धन्य गायक पं. विद्याधर व्यास को वर्ष 2019 के तानसेन सम्मान से अलंकृत किया। वहीं कर्नाटक की नाट्य संस्था नील कंठेश्वर नाट्य सेवा संघ (निनासम हेग्गोडु ) के डायरेक्टर के वेंकटेश एवं सचिव एन नारायण भट्ट को राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान से विभूषित किया।

तानसेन संगीत समारोह का रंगारंग आगाज़, पंडित विद्याधर व्यास राष्ट्रीय तानसेन सम्मान से अलंकृत, नई पीढ़ी को परंपराओं से रूबरू कराना जरूरी: मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ | New India Times

इस अवसर पर संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव पंकज राग, संभागीय आयुक्त एम बी ओझा, कलेक्टर अनुराग चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, सभापति नगर निगम श्री राकेश माहौर, नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन, उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के निर्देशक श्री अखिलेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

तानसेन समारोह को संबोधित करते हुए संस्कृति मंत्री डॉ साधौ ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में कला संस्कृति को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आज तकनीकी का युग है लेकिन हमें बर्तमान पीढ़ी को अपनी जड़ों परंपराओं और संस्कारों से रूबरू कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता हमारी भारतीय संस्कृति का मूल स्वभाव रहा है । संस्कृति के माध्यम से हम इसे पोषित करें आज इसकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि हरेक विचारधारा का संम्मान होना चाहिए।मध्यप्रदेश सरकार इसी मंत्र के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज पंडित विद्याधर व्यास जी और निनासम का सम्मान करके वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहीं हैं। उन्होंने सम्मानित कलाकारों को मुख्यमंत्री कमलनाथ व अपनी ओर से शुभकामनाएं भी दी।

तानसेन संगीत समारोह का रंगारंग आगाज़, पंडित विद्याधर व्यास राष्ट्रीय तानसेन सम्मान से अलंकृत, नई पीढ़ी को परंपराओं से रूबरू कराना जरूरी: मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ | New India Times

इस अवसर पर तानसेन समारोह से सम्मानित पं. विद्याधर व्यास ने अपने बिचार व्यक्त करते हुए कहा तानसेन सम्मान मिलने पर वे खुद को गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं। वास्तव में ये ग्वालियर घराने की उस सुदीर्घ परंपरा का सम्मान है जो विष्णु दिगम्बर पलुस्कर से होती हुई हम तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि कला को अगली पीढ़ी में संप्रेषित करना बहुत जरूरी है। ग्वालियर घराने में ये काम हो रहा है। ग्वालियर ख्याल गायकी परंपरा का सबसे पुराना घराना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ग्वालियर घराने की ये परंपरा आगे भी जारी रहेगी। इस सम्मान से उन्हें आगे जाने की भी प्रेरणा मिलेगी।

शुरू में मुख्य अतिथि डॉ विजयलक्ष्मी साधौ ने तानसेन की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए चादरपोशी की। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक अखिलेश वर्मा ने किया।

विश्वविख्यात सितार वादक पं. रविशंकर के जीवन पर केंद्रित छायाचित्र प्रदर्शनी ‘प्रणति’ का भी आज शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव पंकज राग ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में पं रविशंकर, उनके परिजनों और देश विदेश में रह रहे उनके सांगीतिक मित्रों के साथ लिए गए छायाचित्र प्रदर्शित किए गए हैं । कई चित्र तो बहुत ही दुर्लभ हैं । एक छायाचित्र से पता चलता है कि पं रविशंकर शुरू के दिनों में नृत्य भी करते थे।
कार्यक्रम में सम्मानित कलाकार पण्डित विद्याधर व्यास ने राग “केदार” में ख्याल गायकी की प्रस्तुति दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version