पराली (चावल की भूसी) में छुपा कर भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन करने वाला ट्रक जब्त, 43 लाख रुपये से अधिक मूल्य का अवैध शराब बरामद | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:पराली (चावल की भूसी) में छुपा कर भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन करने वाला ट्रक जब्त, 43 लाख रुपये से अधिक मूल्य का अवैध शराब बरामद | New India Times

श्री प्रबल सिपाहा कलेक्टर झाबुआ जिला के दिशा निर्देश और श्री विनोद रघुवंशी उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़न दस्ता इंदौर के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. शादाब अहमद सिद्दीक़ी के नेतृत्व में 17 दिसंबर 2019 की शाम को आबकारी विभाग झाबुआ द्वारा पराली (चावल की भूसी) में छुपा कर भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन करते हुए एक ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। पराली (चावल की भूसी) में छुपा कर भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन करने वाला ट्रक जब्त, 43 लाख रुपये से अधिक मूल्य का अवैध शराब बरामद | New India Times

जानकारी के अनुसार ट्रक हरियाणा से चल कर गुजरात की ओर जा रहा था। ट्रक में पराली के नीचे कुल 315 पेटी जिसमें 260 पेटी पार्टी स्पेशल व्हिस्की एवं 55 पेटी मकडोवेल्स व्हिस्की ले जाई जा रही थी। इसकी अनुमानित कीमत 43,05,000/-रूपये आंकी गयी है। ट्रक सहित चालक को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क ,34 (2) एवं 36 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जी. एस. रावत के निर्देशन में कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री जय श्री वर्मा द्वारा की गई जिसमें आबकारी उपनिरीक्षक श्री योगेश दामा, सुश्री किरण निनामा, मुख्य आबकारी आरक्षक सर्वश्री कुँवरसिंह डावर, प्रकाश भाभोर एवं कुसुम डावर और धनसिंह डामोर का सराहनिय योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version