जननी एक्सप्रेस में हुई डिलेवरी: अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा नहीं बनाए गए कागज, महिला स्वयं के खर्चे पर गई गांव | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:जननी एक्सप्रेस में हुई डिलेवरी: अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा नहीं बनाए गए कागज, महिला स्वयं के खर्चे पर गई गांव | New India Times

स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बदनाम देवरी का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एक बार फिर चर्चा में हैं। यहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल उस वक्त खुल गई जब जननी एक्सप्रेस में डिलीवरी होने वाली महिला के कागजात बनाने से स्वास्थ्य के कर्मचारियों ने इंकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार हरजानी पति ईशव खान 27 वर्ष निवासी रसेना शनिवार को देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने के लिए जननी एक्सप्रेस को फोन लगाया, जननी एक्सप्रेस मरीज को लेने गांव पहुंची जो गांव से मरीज को लेकर देवरी स्वास्थ्य केन्द्र के लिए रवाना हुई परंतु रास्ते में मरीज की डिलेवरी हो गई। उसके बाद वह देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची। मरीज की सास ने बताया कि यहां पर अस्पताल में उपलब्ध कर्मचारियों के द्वारा बताया गया कि आपकी बहू की डिलेवरी अस्पताल के बाहर हुई है इसलिए आपके कागज नहीं बनाए जाएंगे। रात्रि होने के कारण महिला को रात्रि में स्वास्थ्य केन्द्र में ही रूक गई लेकिन रविवार को अपनी बहू को लेकर वह अपने स्वयं के खर्च पर अपने गांव पहुंचने के लिए यहां वहां वाहन ढूंढती रही। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का कहना कि महिला को सरकार की किसी भी प्रकार की सुविधा का लाभ नहीं दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version