जितेंद्र वर्मा, हरदा, NIT;
हरदा जिले के तहसील टिमरनी में एक अनोखी लूट की वारदात सामने आयी है। लुटेरों के बाराती बन लूट के कई मामले सामने पर हैरान हैं।
मिली जानकारी के अनुसार टिमरनी होशंगाबाद राज्य मार्ग पर अनोखी लूट को अंजाम दिया गया है। एक बारात में शामिल होने जा रहे खंडवा हरसूद के 3 लोग ट्रक ड्राइवर के साथ लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। लूट की जानकारी मिलने पर पुलिस ने नाकेबंदी कर नकदी रकम के साथ लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।
बारातियों ने ही ट्रक में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार गेंहू से भरा ट्रक नरसिंहपुर से खंडवा की ओर जा रहा था कि रास्ते में टिमरनी के पास डीजल ख़त्म होने के कारण ट्रक ड्राइवर रात्रि 3 बजे ट्रक के पास खड़ा था तभी एक सिफ्ट कार फूलों से सजी आईरऔर उसमें सवार लोग ट्रक ड्राइवर से पूछताछ करने लगे। इसी दौरान गाड़ी में सवार युवकों ने उससे रूपये मांगने लगे। ड्राइवर ने उन्हें 240 रूपये दिए मगर लुटेरों ने ट्रक में घुस कर भाड़े की रखी रकम 13 हजार रूपये लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ड्राइवर द्वारा 100 डॉयल कर पुलिस को सूचना देकर पूरा मामला बताया। शिकायत मिलने पर टिमरनी पुलिस द्वारा तत्काल नाकेबंदी कर लुटेरे बारातियों को गाड़ी सहित धर दबोचा। जिनके पास से लूट की रकम बरामद कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी खंडवा जिले के हरसूद के रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता पूर्वक लिया गया। आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि और भी लूट की वारदातों का खुलासा होगा।
