टमाटर भरने वाली खाली कैरेटों से भरे ट्रक में लगी आग, देखते ही देखते धु-धु कर जलकर राख हुआ ट्रक | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

टमाटर भरने वाली खाली कैरेटों से भरे ट्रक में लगी आग, देखते ही देखते धु-धु कर जलकर राख हुआ ट्रक | New India Times

झाबुआ जिले के पेटलावद में आज सोमवार सुबह करीब 6 बजे रतलाम-झाबुआ मार्ग पर करवड़ से 1 किमी दूर नागणेचा माता मंदिर के पास दिल्ली से रायपुरिया जा रहा टमाटर की खाली कैरेटों से भरा ट्रक क्रमांक एच आर 61 सी 5875 में अचानक आग लग गई, धीरे धीरे आग पूरे ट्रक में फैल गई और देखते ही देखते ट्रक पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। आग लगते देख ड्राइवर व क्लीनर ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रक में कैसे लगी इसका कारण स्पष्ठ नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस व फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची। जहां फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का कार्य किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version