दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली भारत बचाव रैली को लेकर भोपाल में हुई बैठक | New India Times

अरशद आब्दी/अमित योगी, झांसी (यूपी), NIT:

दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली भारत बचाव रैली को लेकर भोपाल में हुई बैठक | New India Times

देश में जिस प्रकार अस्थिरता का माहौल बन गया है, सत्ताधारी दल की गलत नीतियों ने बेरोज़गारी और महंगाई को बढ़ाया है साथ ही एनआरसी के रूप में देश को बांटने का षणयंत्र भी किया है। देश की विकास दर औंधे मुँह गिर चुकी है, लेकिन सरकार तानाशाही व्यवहार दर्शाकर लोगों की आवाज़ दबाने का काम कर रही है। इससे आजिज़ आकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा भारत बचाओ रैली दिल्ली के राममलीला मैदान में 14 दिसम्बर को की जा रही है। अन्तरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी के आह्वान पर पूरे देश में रैली की कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। झांसी से लोकसभा प्रभारी एस. नोमान ने जानकारी दी कि लक्ष्मी गार्डन में आज दिल्ली चलो को लेकर मन्त्रणा हुई। भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मन्त्री प्रदीप जैन “आदित्य” और पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास द्वारा रैली में जाने के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि झांसी से बड़ी संख्या में कांग्रेसी 13 दिसम्बर को रवाना हो जाएंगे। इस दौरान इम्तियाज़ हुसैन, सुनील तिवारी, मनोज गुप्ता, मोहम्मद शाहिद, आरिफ़ सलीम, अमीर चन्द्र आर्य, विनोद वर्मा, अरविन्द बबलू, जगमोहन मिश्रा, रशीद मन्सूरी, नीता अग्रवाल, शहनाज़ बेगम, राजकुमार यादव, विजित कपूर, आफ़ताब खान, मज़हर अली, कुतुबुद्दीन, रहीस उद्दीन आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version