लोक जनशक्ति पार्टी बुरहानपुर के प्रमुख व दलित सेना मध्य प्रदेश के नेता संजय गाढ़े ने निर्दलीय विधायक के समर्थन में कांग्रेस पर लगाया खींचतान करने का आरोप | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लोक जनशक्ति पार्टी बुरहानपुर के प्रमुख व दलित सेना मध्य प्रदेश के नेता संजय गाढ़े ने निर्दलीय विधायक के समर्थन में कांग्रेस पर लगाया खींचतान करने का आरोप | New India Times

लोक जनशक्ति पार्टी के ज़िला प्रमुख और दलित सेना मध्य प्रदेश के नेता संजय गाढ़े ने बुरहानपुर का विकास नहीं होने के पीछे बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक और ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर की आपसी खींचतान को ज़िम्मेदार बताया है। निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया के समर्थन में सामने आए लोक जनशक्ति पार्टी के ज़िला प्रमुख और दलित सेना मध्यप्रदेश के नेता संजय गाढ़े ने मंगलवार को बुरहानपुर में एक पत्रकार वार्ता में कहा कि आज शहर को विकास की ज़रूरत है, लेकिन दोनों (निर्दलीय विधायक और कांग्रेसी नेताओं) की खींचतान की वजह से शहर की खुदी हुई सड़कों से खेत की पगडंडी काफ़ी बेहतर है। विगत दिनों जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के द्वारा बुरहानपुर के प्रभारी मंत्री श्री तुलसी सिलावट पर लगाए गए आरोपों पर भी दलित सेना के नेता ने अपनी ज़ुबान से कांग्रेस पार्टी पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह (मंत्री तुलसी सिलावट) पहले विधायक से मिलेंगे क्योंकि वह (विधायक) संवैधानिक पद पर पदस्थ हैं। आदिवासियों के वन अधिकार पट्टा के नवीनीकरण को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों पर संगीन आरोप लगाते हुए प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने की धमकी दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version