गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध: विधायक मुकेश पटेल | New India Times

रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध: विधायक मुकेश पटेल | New India Times

37 लाख से भी अधिक की लागत के सीसी रोड व पुलिया निर्माण कार्यों के भूमिपूजन व विद्युतीकरण का लोकार्पण अलीराजपुर के युवा विधायक मुकेश पटेल ने किया। इस अवसर पर विधायक पटेल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर गांव का सर्वांगीण विकास ही मेरा लक्ष्य है और कमलनाथ सरकार गांवों के विकास में धन की कमी नहीं आने देगी। गांवों में बेहतर सडक, बिजली और पानी उपलब्ध करवाने सहित हर प्रकार की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

पंद्रह वर्षों में नहीं हुआ विकास

पिछले 15 साल में गांवों के विकास के नाम पर भाजपा सरकार ने ग्रामीणों के साथ सिर्फ छलावा किया है। कांग्रेस सरकार हर गांव के विकास के लिए लगातार काम कर रही है ताकि ग्रामीणों को सभी सुविधाओं और योजना का लाभ समय पर मिल सके, ये बात विधायक मुकेश पटेल सोंडवा विकासखंड के विभिन्न गांवों में सीसी रोड, पुलिया निर्माण और विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ करते हुए कही। इस दौरान विधायक पटेल ने 37 लाख रुपए से अधिक की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यो का शुभारंभ किया।गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध: विधायक मुकेश पटेल | New India Times

सोंडवा ब्लॉक में कुलवट में सीसी रोड का विधायक ने भूमिपूजन किया। वालपुर के समीप ग्राम कुलवट में विधायक पटेल ने पांच लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले दौ सौ मीटर लंबे सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कुरतियों से दुर रहने जैसे शराब के नशे से दूर रहना, बीड़ी, जान लेवा पाऊचों का सेवन नहीं करने की सलाह दी। इस दौरान ग्राम के बुजुर्गों का माला व शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, बिहारीलाल भाई, सरपंच भालका भाई, दांगडिया भाई, जनपद सीईओ, इंजीनियर आदि मौजूद थे।

विद्युतीकरण की दी सौगात से ग्रामीणों में देखा गया उत्साह
ग्राम औझड के उकला फलिया और साकडी के जमरा फलिया में 5-5 लाख रुपए की लागत से नवीन स्थापित की गई विद्युत डीपी का लोकार्पण विधायक पटेल ने ग्रामीणों से पूजा अर्चना करवाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण तीव्र गति से किया जा रहा है। जिन गांवों और फलिया में विद्युत खंभों और डीपी नहीं पहुंची है वहां पर आवश्यकतानुसार विद्युत खंभे, लाइन व डीपी स्थापित करवाई जा रही है। इन ग्रामों में विद्युत डीपी व लाइन स्थापित होने से ग्रामीणों में उत्साह छाया रहा।

बयडिया में सीसी रोड और तालाब का किया भूमिपूजन
वहीं ग्राम बयडिया में 7 लाख रुपए की लागत से तालाब और 5 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का विधायक पटेल ने ग्रामीणों से भूमिपूजन करवाया। इस दौरान ग्रामीणों बच्चों को खेल सामग्री खरीदने के लिए नगद राशि भी प्रदान की। कार्यक्रम में सरपंच भाया भाई सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

पुलियाओं का किया भूमिपूजन
इस दौरान ग्राम कुकडिया में पंचायत भवन के पास और उमरठ के बारी फलिया में 5-5 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली पुलियाओं का भूमिपूजन ग्रामीणों से करवाया। यहां आयोजित कार्यक्रम में विधायक पटेल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भाजपा शासन के दौरान विकास कार्य नहीं किए गए, यदि भाजपा ने काम करवाएं है तो आज गांवों में समस्याएं क्यों व्याप्त है। यदि भाजपा ने गांवो में कार्य करवाएं होते तो आज लोगो को समस्याओं का सामना क्यों करना पड़ रहा है। भाजपा ने गांवो में विकास के नाम पर सिर्फ छलावा किया है। हमारी सरकार हर गांव में विकास कार्य कर रही है और लगातार विकास कार्यो की गति को बढाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

ग्रामीणों ने बताई समस्याएं, निराकरण करने का किया वादा
विधायक पटेल ने अपने दौरे के दौरान सात गांवों में पहुंचकर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों ने परपंरानुसार उनका स्वागत किया। पश्चात ग्रामीणों ने अपने अपने गांव में व्याप्त सडक, बिजली व पानी सहित विभिन्न समस्याओं की जानकारी विधायक पटेल को दी। जिस पर उन्होने ग्रामीणों की सभी समस्याओं का निराकरण करने का वादा किया। कार्यक्रमों में विभिन्न गांवो के सरपंच, पंच, कांग्रेस कार्यकर्ता, कांग्रेस नेता पप्पू पटेल, युवा नेता जितेंद्र देवडा, मध्य प्रदेश यूवा कॉग्रेस के सचिव सोनू वर्मा सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version