विधायक डॉ फारूक शाह ने धुले पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे अवैध धंदे बंद करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

विधायक डॉ फारूक शाह ने धुले पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे अवैध धंदे बंद करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन | New India Times

धुले शहर के विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर पूरे ज़िले के ग्रामीण सहित शहर में चल रहे गैरकानूनी धंदे बंद करने का ज्ञापन सोमवार को पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे को सौपा।

एमआईएम के विधायक डॉक्टर फारुक़ शाह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर एसपी को शिकायती ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि धुले ज़िला के ग्रामीण अंचलों सहित शहर में अपराधों का बढ़ रहा है और पुलिस के आवास भी सुरक्षित नहीं हैं, एक के बाद एक अज्ञात चोरों ने पुलिस कर्मियों के आवास में सेंध लगाने की जुर्रत की है। इसी तरह से आम लोगों के आवासों को भी निशाना बनाया गया है। यहां बड़े पैमाने पर घर फोड़ी की वारदातों को अंजाम दिया गया है लेकिन पुलिस ने अभी तक इन वारदातों पर लगाम नहीं लगा पाई है और सभी मोर्चों पर पुलिस असफल रही है। इस तरह का गंभीर आरोप विधायक में ज्ञापन के माध्यम से लगाया है और पूरी तरह से अवैध कारोबार बंद करने की बात पुलिस अधीक्षक पांढरे से की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version