धौलपुर पुलिस ने 13 साल से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:धौलपुर पुलिस ने 13 साल से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी श्री राजेन्द्र सिंह डागुर आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 09.12.2019 को थाना बसईडांग पुलिस को 13 साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारण्टी को पकड़ने में सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया कि अाज श्री कैलाश गुर्जर उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना बसईडांग को एक स्थाई वारण्टी के बारे में हंसराज कानि. के जरिए मुखबिर सूचना मिली कि स्थायी वारंटी गीताराम आगरा जाने के लिए नगर मोड़ पर खड़ा हुआ है। जिस पर थानाधिकारी थाना बसईडांग ने हैड कानि. जयदेव, कानि. मनोज, कानि. हंसराज, कानि. सुरेन्द्र, कानि. रामकेश व चालक कानि. रामकुमार की टीम बना कर मौके पर रवाना किया। उक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर 13 साल से फरार चल रहे स्थाई वारण्टी गीताराम पुत्र फेरनसिंह जाति गुर्जर निवासी भगतपुरा मजरा नगर थाना बसईडांग जिला धौलपुर को कोर्ट केस नम्बर 107/06 एफआईआर नम्बर 14/2006 धारा 41, 42 फोरेस्ट एक्ट थाना बसईडांग में नगर मोड़ से गिरफ्तार किया है। उक्त स्थाई वारण्टी के अन्य आपराधिक रिकार्ड एवं गांव भगतपुरा के अन्य वारंटियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version