टिक-टाॅक के चक्कर में रेल की चपेट में आया युवक, तेज़ रफ्तार आती ट्रेन के सामने बनाना चाहता था वीडियो | New India Times

अमीन शाह, अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

टिक-टाॅक के चक्कर में रेल की चपेट में आया युवक, तेज़ रफ्तार आती ट्रेन के सामने बनाना चाहता था वीडियो | New India Times

आज कल नौजवान बच्चे मोबाइल इंटरनेट के मोहजाल में इतना बुरी तरह से फंस चुके हैं कि उन्हें मौत का भी अहसास नहीं रहा है। टिक-टाॅक और सेल्फी के चक्कर में अनेक युवकों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है। कुछ ऐसी ही घटना महाराष्ट्र के अकोला शहर में पेश आया है। इस घटना में युवक बुरी तरह से घायल हो गया है जिसका इलाज अस्पताल मे जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक अकोला सिटी निवासी युवक मोहम्मद शब्बीर 20 वर्ष पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट मोबाइल के टिक-टाॅक के चक्कर में फंस गया था। इसी के चक्कर में उसने तेज रफतार आती हुई ट्रेन के सामने वीडियो बनाने हेतू यहां के आर टी ऐल रेल पूल के पास ट्रेन की चपेट मे आ गया और बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक शहर की यह तिसरी घटना है।

माता-पिता की अनदेखी

मां-बाप अपने बच्चों को महंगा एंड्रॉयड मोबाईल फोन खरीद कर देते हैं और फिर भूल जाते हैं कि उनका बच्चा मोबाइल के साथ क्या कर रहा है। कैसे मोबाइल चला रहा है, इंटरनेट का कितना इस्तेमाल कर रहा है इस बात की ओर माँ बाप को ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर मोबाइल के कारण अपने बच्चों के साथ कोई ऊंच-नीच अनहोनी हो जाये तो उसका खमीयाजा माता-पिता को ही भुगतना पड़ता है इसलिये सभी माता-पिता से हमारी ये अपील है की अपने बच्चों को मोबाइल और इंटरनेट से दूर रखें और वह कहां जाते हैं और क्या करते हैं इस बात का भी ख्याल रखें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version